बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मोदी ने दी नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ को बधाई

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व के तहत आज भाजपा प्रदेश कार्यालय जयपुर में आयोजित हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव प्रक्रिया की गई जिसमे सर्व सम्मति से मदन राठौड़ को प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
जिसमें बालोतरा से जिलाध्यक्ष भरत मोदी सहित कार्यकर्ताओं ने जयपुर जाकर बधाई दी।
बालोतरा भाजपा जिला मंत्री खेताराम प्रजापत ने कहा कि भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस बैठक में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एव प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी विजय रुपाणी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश प्रभारी डा राधामोहन दास अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे,केंद्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी,प्रेमचंद बैरवा,चुनाव अधिकारी नारायण पंचारिया उपस्थित रहे।
चुनाव प्रदेश प्रभारी विजय रुपाणी ने राठौड़ के नाम की घोषणा की
राठौड़ के निर्वाचन पर भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मोदी ने साफा पहनाकर एव गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राठौड़ ने कहा कि भाजपा में पद की कोई व्यवस्था नहीं है यहा दायित्व होता है जिसे हम सभी को मिलकर पूर्ण निष्ठा के साथ निभाना है
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हम सता में है इसके लिए हम सभी की ज़िम्मेदारी और भी बढ़ जाती है ऐसे में हमें सता एव संगठन का तालमेल बनाकर जनहित के कार्य करने है हमे राजस्थान में चल रही हर पाँच साल में सता परिवर्तन की परम्परा को ख़त्म करना है कार्यक्रम के बाद सभी जिलाध्यक्षों की सामूहिक बैठक आयोजित हुई जिसे नव निर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ व प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने जिलाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिये
इस दौरान बालोतरा जिले से प्रदेश प्रतिनिधि मालाराम बावरी, प्रभा सिंघवी, जोगेन्द्रसिंह सिलोर, शंकर भाटी मौजूद रहे

Subscribe to my channel


