देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

जातिगत जनगणना सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए बेहद जरूरी :- राजेन्द्र सेन 

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

आल इंडिया कांग्रेस ओ बी सी विभाग के चैयरमेन कैप्ट अजय सिंह यादव एवं राष्ट्रीय समन्वयक राजेन्द्र सेन ने केन्द्र सरकार से जातिगत जनगणना की मांग को दोहराते हुए कहा कि

 भारत अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है परन्तु हमारे देश में ऐसी कोई स्थायी सामाजिक सुरक्षा योजना नहीं है। इसलिए जातिगत जनगणना जरूरी है

उन्होने बताया कि भाजपा इसे केवल जातिगत जनगणना तक सीमित कर बताती है परन्तु इसमें जाति के साथ आर्थिक एवं सामाजिक पृष्टभूमि की भी जानकारी मिल सकेगी। इस प्रकार यदि सरकार के पास सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का उचित डाटा होगा तो पूरे देश के लिए एक सामाजिक सुरक्षा योजना बनाई जा सकती है। प

उन्होंने बताया अब समय आ चुका है कि केन्द्र सरकार सही डाटा इकट्ठा कर सभी राज्यों से चर्चा कर एक फॉर्मूला तय करे जिससे जरूरतमंद परिवारों को सहायता दी जा सके।

इस देश में रहने वाला हर नागरिक टैक्स देता है। कुछ डायरेक्ट टैक्स (इनकम टैक्स) देते हैं और सभी इनडायरेक्ट टैक्स (GST, वैट इत्यादि) देते हैं। सरकार का काम उस टैक्स की कमाई को अलग-अलग वर्गों की जरूरत के मुताबिक समाज में बांटना है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button