देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त पदों पर उप चुनाव 2025
पंचायत समिति सदस्य संख्या 16 से हरकु देवी 804 मतों से विजयी घोषित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, 15 फरवरी। एमबीआर महाविद्यालय बालोतरा में शनिवार को बालोतरा पंचायत समिति सदस्य संख्या 16 के मतदान की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार हरकु देवी 804 मतों से विजय घोषित की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुशील कुमार यादव ने बताया कि शनिवार को बालोतरा पंचायत समिति सदस्य संख्या 16 की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार हरकु देवी को 1254 मत एवं इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार चंचल को 450 मत एवं नाटो को 34 मत मिले।
जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष भारत मोदी पूर्व प्रतिपक्ष नेता मदनराज चोपड़ा पंचायत समिति सदस्य उमाराम पटेल भवानी सिंह टापरा अक्का राम चौधरी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रमेश चोपड़ा विजय नामाह सजन सिंह भाजपा कार्यकर्ता ने जोरदार स्वागत किया फूल मालाओं से स्वागत किया भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे

Subscribe to my channel


