देशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भिवाड़ी के समाजसेवी डॉ. ग्यासी राम गुप्ता सुभाष चंद्र बस नेशनल सर्विस एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी: समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी अनमोल सेवाओं के लिए विख्यात डॉ. ग्यासी राम गुप्ता को हाल ही में सुभाष चंद्र बस नेशनल सर्विस एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें उनके द्वारा पिछले 38 वर्षों से गौ माता, पशु-पक्षी, जीव-जंतु और जरूरतमंद व्यक्तियों की निरंतर सेवा के लिए मिला है।
डॉ. गुप्ता ने 2009 से समाज सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया था और तब से उन्होंने अपनी पूरी मेहनत और निष्ठा से समाज की सेवा की। उनके इन प्रयासों को देखते हुए भारतवर्ष के लगभग 22 राज्यों से उन्हें 153 सम्मान पत्र प्राप्त हुए हैं।
भिवाड़ी शहर इस सम्मान पर गर्व महसूस करता है और सभी लोग उनके अच्छे स्वास्थ्य और उनके द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों के लिए परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि वे दिन दुगना और राज चौगना सेवा कार्य करते रहें।
डॉ. ग्यासी राम गुप्ता का जीवन दूसरों की भलाई और सेवा में समर्पित है और उनका यह पुरस्कार उनके निरंतर सेवा भाव का परिचायक है।

Subscribe to my channel


