ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

सड़क सुरक्षा माह का समापन: जनजागरूकता के लिए अनेक कार्यक्रमों का आयोजन

सड़क सुरक्षा माह में नुक्कड़ नाटक, रैली और नेत्र जांच शिविर का किया गया आयोजन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी, 31 जनवरी। शुक्रवार को जिला परिवहन कार्यालय भिवाड़ी में सड़क सुरक्षा माह का समापन भव्य समारोह के साथ किया गया। यह अभियान 1 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक चला, जिसमें विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला कलक्टर किशोर कुमार एंव पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी, अतिरिक्त जिला कलक्टर अश्विनी कुमार पंवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल साहू और जिला परिवहन अधिकारी राजीव चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

सड़क सुरक्षा माह के दौरान भिवाड़ी में नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 545 लोगों की आंखों की जांच की गई। इस दौरान भिवाड़ी में 80 यात्री टेम्पू, 25 ट्रैक्टर ट्रॉली, 15 पिकअप वाहन, 30 ट्रैक्टर, ऊंटगाड़ी और बैलगाड़ी जैसे वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए तथा मुख्य चौराहों पर सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटकों का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम में आए अतिथियों ने सूरज स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक को सराहा गया। इस दौरान क्विज प्रतियोगिता और अन्य गतिविधियों में विजेताओं को सम्मान चिह्न और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा राइडर्स क्लब भिवाड़ी को बाइक रैली और वाहन डीलर्स को वाहन रैली के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में होंडा कार्स इंडिया प्रा. लि. के सौजन्य से मैनेजर प्रशांत शर्मा ने आए लोगों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए।

कार्यक्रम के दौरान जिला कलक्टर किशोर कुमार ने उपस्थित नागरिकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलवाई। उन्होंने उपस्थित आम जनों को सड़क सुरक्षा मानकों से अवगत कराया।

जिला परिवहन अधिकारी राजीव चौधरी ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया।

कार्यक्रम के दौरान जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस निरीक्षक पुष्पेन्द्र भारद्वाज, मनोज कुमार सिंघल, महेश कुमार यादव, यूरो इंटरनेशनल स्कूल, राजकीय कन्या महाविद्यालय के विद्यार्थी, सुरक्षाकर्मी और आमजन उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button