अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

जान से मारने व जेसीबी से मंदिर ट्रस्ट के कमरे तोड़ने का शिकायत दी

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी. भिवाड़ी के फूलबाग थानांतर्गत जान से मारने व जेसीबी से मंदिर ट्रस्ट के कमरे तोड़ने का मामला दर्ज हुआ। फूलबाग थानाधिकारी देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि चिराग पुरोहित पुत्र लवकुश शास्त्री ने शिकायत दी कि गुरूवार सुबह करीब दस बजे नरेश पटेल पुत्र कवर सिंह गुर्जर मिलकपुर करीब आठ-दस अपने साथियों के साथ तत्कालेश्वर शिव मंदिर, मंशा चौक के समीप आए और खाली करने की धमकी दी व मैंने अपने पिताजी जो जयपुर 29 जनवरी 25 बुधवार को किसी काम से गये हुये हैं। उनसे मैंने अपने मोबाइल से बात कराई वह लोग बात करके चले गए। 15 मिनट बाद जेसीबी लेकर 10 से 12 लोग लेकर आये सबसे पहले जेसीबी से लैटरींग, बाथरूम तोडे व स्टोर व रसोई के सामान को जबरदस्ती निकाल कर उन्हें भी जेसीबी से तोड़ दिया। मैंने व मेरी मम्मी सुमन शर्मा व ढोटा भाई जय गौड ने कुछ बोला तो मारने की धमकी दी और सारा सामान जेसीबी से तोड़ दिया। इसके बाद कमरे को भी तोड़ दिया। हमने अपने मोबाईल में विडियो बनाई तो हम दोनों के फोन भी छीन ले गए। साथ में कैमरा भी तोड़ दिया सभी उसकी रिकोर्डिंग वाली डिस्क भी ले गए। उसके बाद कल तक की धमकी देके गए है कि कमरा खाली नही किया तो भी तोड देंगे। उन्होंने हमसे कहा कि अगर किसी से मदद् मांगी तो जान से मार देंगे। हम यहाँ करीबन 20 साल से रह रहे हैं। मेरे पिताजी यहाँ पर पुजारी का कार्य करते हैं। पीड़ित द्वारा मौके पर एसपी कार्यालय पहुंचकर घटना की शिकायत दी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button