धर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
बाबा मोहनराम पर मिली बुजुर्ग महिला के शव का करवाया अंतिमसंस्कार

अरुण शर्मा/ भिवाड़ी
श्री राम सेवा समिति भिवाड़ी ने बुधवार के दिन एक लावारिश बुजुर्ग महिला के शव का दाहसंस्कार करवाया, भिवाड़ी थाने के बाबा मोहनराम मंदिर पर लोगो के सहयोग से जीवन यापन करने वाली एक बुजुर्ग महिला का शव बरामद हुआ था,महिला की पहचान नही होने पर भिवाड़ी पुलिस ने बुधवार र को शव का पोस्टमार्टम करवाया, साथ ही श्री राम सेवा समिति भिवाड़ी को शव सपुर्द किया, समिति ने शव को अपना परिवार मानते हुए उसका अंतिम संस्कार करवाया, टीम के द्वारा हिंदू रितिरिवाज के तहत पहले मंत्रोचार करवाया गया साथ ही विधिविधान से शव का अंतिम संस्कार किया गया, श्री राम सेवा समिति के चेयरमैन कुलदीप मावर ने बताया की श्री राम सेवा समिति भिवाड़ी अभी तक करीब करीब 50 से अधिक शवो का दाह संस्कार करवा चुकी है, समिति चेयरमैन कुलदीप मावर की माने शव की पहचान नही होने पर टीम ने उनका दाह संस्कार करवाया है, श्री राम सेवा समिति ने उसे अपना मानते हुए उसका अंतिम संस्कार करवाते हुए अंतिम विदाई दी, इस दौरान कुलदीप मावर, महावीर मेहरा, चंद्रभान, विनय पांडे, विनोद कपूर, सतेंद्र, राजवीर स्वामी, हेडकांस्टेबल रोशन सहित कई लोग मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


