खेलबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
कृष्णा खेल संस्थान की बैठक आयोजित
युवाओं को जोड़ने का माध्यम है खेल : मुकेश सिंह

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
कृष्णा सेवा संस्थान की शाखा कृष्णा खेल संस्थान की बैठक बुधवार को आयोजित हुई जिसमें कई विषयो को लेकर चर्चा की गई।
खेल संस्थान सचिव दिलीप अग्रवाल ने कहा कि संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे,उपाध्यक्ष पवन गहलोत,कृष्णा खेल संस्थान अध्यक्ष मुकेश सिंह, उपाध्यक्ष जगदीश जाखड़, कोषाध्यक्ष ललित गोयल,कार्यकारिणी सदस्य नितेश निम्बार्क,कौशल ओझा की उपस्थिति में बैठक आयोजित हुई जिसमें आगामी कार्यक्रम को लेकर योजना बनाकर विशेष निर्णय लिए गए।
धर्मेंद्र दवे ने कहा कि अभी हमारी खेल संस्थान से 45 सदस्य जुड़े हुए है जिनके द्वारा नियमित हर रोज क्रिकेट सहित कई खेल खेले जाते है इसके साथ हमारे सदस्य समाजसेवा में भी सहयोग करते है इन खेल प्रेमियों द्वारा राशन सामग्री वितरण, कंबल वितरण, पौधारोपण, प्याऊ लगाने के कार्य सहित कई सेवा कार्यों में तन मन धन से सहयोग किया गया है इसके माध्यम से संस्थान के साथ युवाओं की टोली जुडी हुई है।
खेल संस्थान अध्यक्ष मुकेश सिंह ने कहा कि हर साल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाती है व कई बड़ी प्रतियोगिता में भी हमारी टीम भागीदारी निभाती आई है कृष्णा सेवा संस्थान के साथ सभी युवा कदम से कदम मिलाकर सहयोग करते है।
कोषाध्यक्ष ललित गोयल ने पिछले वर्ष का आय व्यय का ब्यौरा दिया व कहा कि सदस्यता के लिए 500 रूपये प्रति वर्ष का सामान्य शुल्क रखा गया है जिससे अनुशाशन व एकजुटता बनी रहती है व उपाध्यक्ष जगदीश जाखड़ ने आगामी कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी व आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अनुराग अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, नवनीत भाटिया,कमलेश गहलोत, विजय त्रिवेदी,अमित दवे, निखिल जोशी, दीक्षित त्रिवेदी,मुकेश जैन,आनंद मेहता, महावीर जैन, रितेश अग्रवाल,सुजीत जीरावला,विशाल राव,मांगीलाल खत्री,अशोक सेन,भरत जिंदल,अवदेश अग्रवाल,राम कुमार सिंघल, रामु प्रजापत सहित सदस्य उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


