ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

हाईवे पर नीलगाय मोटरसाइकिल में टक्कर

लोकेशन नामली,,

मध्य प्रदेश की सड़कों पर अब नील गायों का आतंक अब सुरक्षित नहीं नेशनल हाईवे।। नील गायों से अचानक रोड क्रॉस में हो रहे हैं एक्सीडेंट ।आए दिन सोशल मीडिया पर खबर बनती रहती है नेशनल हाईवे पर नील गायों से हुए एक्सीडेंट और अब एक ओर एक्सीडेंट।

मोटरसाइकिल नीलगाय मैं हुई भिड़ंत मोटरसाइकिल सवार गंभीर रुप से घायल सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार।रतलाम-नामली के बीच फोरलेन हाईवे पर रविवार दोपहर 3 बजे नील गाय की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। हादसे के समय बाइक सवार सड़क पर जा रहा था, इसी दौरान अचानक दूसरी तरफ से दो नील गाय दौड़ती हुई सामने आ गईं। एक रोड क्रॉस हो गई लेकिन दूसरी बाइक सवार से जा टकरा गई। बाइक सवार समेत नील गाय उछल कर गिरे। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।घटना हाईवे पर धौंसवास और नामली के बीच हुई। बाइक सवार रतलाम की ओर से नामली की तरफ जा रहा था। जिस जगह घटना हुई उसके सामने पेट्रोल पंप था। गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास और कोई वाहन नहीं था, वर्ना वे भी चपेट में आ सकते थे। स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल को रतलाम मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराया। घायल के बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। वह कहां से कहां जा रहा था। पुलिस जांच में जुटी है।,,,

ब्यूरो रिपोर्ट,, दशरथ माली चचोर

Ajimulla Khan

Beauro chif District Neemuch

Ajimulla Khan

Beauro chif District Neemuch

Related Articles

Back to top button