उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़मौसम

बस्ती में सिंचाई बंधु की बैठक सम्पन्न, कम वर्षा के पूर्वानुमान को लेकर प्रशासन सतर्क

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 16 अप्रैल 2026:

जनपद बस्ती के विकास भवन सभागार में सिंचाई बंधु की महत्वपूर्ण बैठक उपाध्यक्ष गजेन्द्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में किसानों को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने और उनकी आय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक के दौरान उपाध्यक्ष ने कहा कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी खरीफ सीजन में वर्षा औसत से कम होने की संभावना है। ऐसे में अधिकारियों को पहले से तैयारी करने के निर्देश दिए गए ताकि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जा सके।

उपायुक्त मनरेगा संजय शर्मा ने भू-गर्भ जल संरक्षण पर जोर देते हुए संबंधित विभाग को निर्देशित किया कि भू-जल दोहन करने वाली एजेंसियों की एनओसी सूची अगली बैठक में प्रस्तुत की जाए और अनावश्यक जल दोहन पर रोक लगाई जाए।

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने भी कई मुद्दे उठाए। हर्रैया विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्रा ने सरयू नहर खंड अयोध्या के अधिकारियों को महूघाट और महादेवरी क्षेत्र में नहरों की सिल्ट सफाई कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। वहीं कप्तानगंज विधायक प्रतिनिधि गुलाब चन्द्र सोनकर ने बाढ़ खंड द्वारा दी गई भ्रामक सूचना पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारी से अगली बैठक में लिखित स्पष्टीकरण मांगा।

इसके अलावा खराब पड़े नलकूपों को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति पर भी चर्चा हुई, जिसमें बताया गया कि 5,20,396 के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 3,71,116 किसानों का पंजीकरण किया जा चुका है।

बैठक में उद्यान, बिजली, वन एवं भूमि संरक्षण से जुड़ी समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया गया और अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम का संचालन सहायक अभियंता अजय कुमार आर्य ने किया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि जवाहर लाल वर्मा, विधायक प्रतिनिधि कुलदीप मौर्य सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button