बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

रोटरी क्लब बालोतरा को मिले 4 ऑक्सीजन कॉन्सन्ट्रेटर, सहयोगियों का जताया आभार

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। रोटरी क्लब बालोतरा को आज सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ, जिसमें क्लब को 4 ऑक्सीजन कॉन्सन्ट्रेटर प्रदान किए गए। ये उपकरण जरूरतमंद मरीजों के उपचार में सहायक सिद्ध होंगे और क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान करेंगे।

क्लब अध्यक्ष सीए पवन गर्ग ने बताया कि यह सहयोग विद्या मंदिर ट्रस्ट, पालनपुर के माध्यम से प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर उन्होंने ट्रस्ट के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

सचिव हितेन्द्र छाजेड़ ने बताया कि रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा इन ऑक्सीजन कॉन्सन्ट्रेटर का उपयोग जरूरतमंद मरीजों के हित में किया जाएगा। क्लब सदस्यों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button