देशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह” थीम “प्रवाह का आगाज 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी. “राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह” थीम “परवाह (CARE)” का आगाज जिला परिवहन कार्यालय भिवाडी द्वारा किया गया। जिसके अंतर्गत कार्यालय के परिवहन निरीक्षको द्वारा क्षेत्राधिकार मे टैक्सी / टेम्पू स्टेंड एवं बस स्टेंड मे यात्री वाहनो पर सडक सुरक्षा संबंधी पेम्पलेट लगाये गये। साथ ही वाहन चालको एवं कंडक्टरो को सडक सुरक्षा के मानको, यातायात नियमो एवं थीम “परवाह” के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति के सडक सुरक्षा दायित्वो से रूबरू करवाया गया। वाहन चालको द्वारा यात्रियो को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पंहुचाने की जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया तथा सवारियों को भी उनके दायित्वो एवं जिम्मेदारियों तथा गुड सेमेरिटन के बारे मे अवगत कराया गया एवं नियमो की पालना करते हुये वाहन चलाने हेतु प्रेरित किया गया जिससे प्रदेश मे दुर्घटनाओ मे कमी लाई जा सके।

 दीपक शर्मा परिवहन निरिक्षक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा का स्टीकर लगा कर संदेश देते हुऐ

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button