धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
श्री पार्श्वनाथ प्रभु जन्मकल्याणक दिवस पर तीर्थ में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
ट्रस्टमण्डल अध्यक्ष महोदय एवं मेला संयोजक महोदय द्वारा बताया गया की आज तीर्थ के मुलनायक भगवान श्री पार्श्वनाथजी के जन्म कल्याण के दिवस तीर्थ में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन हुआ और तीर्थं के विभिन्न मंदिरों में वार्षिक ध्वजारोहण एवं पुजन का आयोजन हुआ। तीर्थ के प्रातः से ही श्रद्वालुओं की दर्शनार्थ लम्बी कतारे लगी हुई थी दोपहर में मेले के उपलक्ष्य में वरघोडा निकाला गया रात्रि में श्री वैभव बागमार, अनिल सालेचा, जागृति जैन एवं सेजल डोसी द्वारा भक्ति की रमझट जमाई। आचार्य भगवंत राष्ट्रसंत श्री चन्द्रानन सागर सूरिश्वरजी म.सा. आदि ठाणा, प्रवचन प्रभावक आचार्य श्री कीर्तिचन्द्र सूरिश्वरजी म.सा. आदि ठाणा, पू. आचार्य श्री कीर्तिदर्शनसूरिश्वरजी म.सा. आदि ठाणा, भांडवपुर तीर्थांद्वारक पू. आचार्य श्री जयरत्नसूरिश्वरजी म.सा. आदि ठाणा, पू. मुनिराज श्री सुमतिचंदसागरजी म.सा आदि गुरु भगवंतों की पावन निश्रा में अनुष्ठान तीर्थ पर चल रहे है। इस वर्ष सम्पूर्ण मेला के लाभार्थी परिवार स्व. श्रीमति उगमदेवी सोनाजी प्रागाजी संकलेचा परिवार मरूघरा में मैंगलवा (राजस्थान) शामिल रहे। इस अवसर पर श्री नाकोड़ा तीर्थ अध्यक्ष रमेश कुमार मुथा, उपाध्यक्ष लुणकरण बोथरा, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार चौपड़ा एवं ट्रस्टीगण कांतिलाल शाह, जगदीशचन्द छाजेड, अशोककुमार भंसाली, कैलाश मेहता, गौतमचन्द सिंघवी, जतनराज कोठारी, मांगीलाल संखलेचा, कमलेश बालड़, वगतावरमल पारेख, गणपतलाल बुरड़, गौतमचन्द बालड, पुरूषोतमदास सेठिया, प्रकाशचन्द वडेरा, महेन्द्रकुमार बागरेचा, हुलास बाफणा, सुरेश शाह एवं गणमान्य लोग तीर्थ पर उपस्थित थे।

Subscribe to my channel

