खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

भिवाड़ी में कलेक्टर ने पावर ग्रिड हाउस में करवाया औचक मॉकड्रिल

 

 

जयबीर सिंह खैरथल -तिजारा।

 

खैरथल-तिजारा। शुक्रवार को जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने पावर ग्रीड हाउस में आग की सूचना का मॉकड्रिल करवाया।

जिला कलेक्टर द्वारा जिला सचिवालय कंट्रोल रूम से पावर ग्रिड में आग लगने की सूचना संबंधित अधिकारियों को सायं 5:00 बजे दी गई। इसके पश्चात सभी विभागों की सूचना देने व पावर ग्रिड में पहुंचने का समय नोट किया गया ताकि विभागों की त्वरित कार्यवाही का पता किया जा सके।

सूचना मिलने के पश्चात पावर ग्रिड हाउस में एंबुलेंस, पुलिस, दमकल, चिकित्सा स्टाफ समय पर पहुंचा जिस पर जिला कलेक्टर ने की सभी विभागों की प्रशंसा कि।

मॉक ड्रिल संयुक्त रूप से जिला कलेक्टर किशोर कुमार व भिवाड़ी पुलिस अधिक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में कराया गया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button