अपराधदेवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
थाना देवेन्द्रनगर पुलिस ने चोरी के आरोपी को 02 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
मो.9111197808
फरियादी अनवर खान पिता सुभान खान उम्र 50 साल निवासी वार्ड क्र.12 थाना देवेन्द्रनगर जिला पन्ना ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि मैं भगवा जिला छतरपुर से पशु आहार ट्रक क्र.UP95T4580 मैं लोड करके मऊ आजमगढ उ.प्र.के लिये लेकर जा रहा था रात करीब 09.00 बजे मैं देवेन्द्रनगर ट्रक लेकर पहुंचा ट्रक को वाहन मालिक आरती जैन के घर के सामने सतना रोड देवेन्द्रनगर में खडा करके अपने घर खाना खाने आ गया लेकिन रात करीब 11 बजे देखा तो ट्रक वहाँ पास नहीं था, कोई अज्ञात चोर ट्रक क्र.UP95T4580 कीमती करीबन 20 लाख रुपये एवं उसमें लोड पशु आहार (चोकर) कीमती 7 लाख रुपये का चोरी कर ले गया है।
रिपोर्ट पर थाना देवेन्द्रनगर ने अपराध क्र.577/2024 धारा 303(2) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही –
पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री साई कृष्णा एस.थोटा द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर को तत्काल देवेन्द्रनगर के चारों तरफ घेराबन्दी करने हेतु निर्देशित किया थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर निरी रामहर्ष सोनकर द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती आरती सिंह एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय श्री एस.पी.सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन कर देवेन्द्रनगर के चारों तरफ जाने वाली रास्तो में नाकाबंदी की गई,और तत्काल आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं ट्रक को अपने कब्जे में लेकर कार्यवाही की ।गिरफ्तार आरोपी अनुज सिंह उर्फ वीरू पिता सम्मेलन सिंह उर्फ पप्पू उम्र 22 साल निवासी वार्ड क्रमांक 6 बस्ती थाना देवेंद्रनगर का निवासी हैं जो पहले से चोरी के कई केशो में नाम दर्ज हैं
*सराहनीय योगदान* – उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर निरी.रामहर्ष सोनकर, उपनिरी रतिराम प्रजापति, सउनि राजेन्द्र नामदेव, प्रआर धीरेन्द्र, रामकरण प्रजापति, बाबूलाल प्रजापति, आदित्य कुशवाहा, आरक्षक दिलीप शर्मा, संजय बघेल, भरत पाण्डेय, महिला आरक्षक दिव्या सिंह, अंशिका सिंह की सराहनीय भूमिका रही ।

Subscribe to my channel


