
संवाददाता बस्ती टाइम्स 24 न्यूज़
{अतुल यदुवंशी}
समस्तीपुर/बिहार:
जिला में “द उम्मीद” नाम से एक मंच अमरजीत जी के संरक्षण में चलाया जा रहा है।जो की लेट्स इंस्पायर बिहार और एन.सी.सी. उड़ान के संयुक्त प्रयास से चल रहा एक प्रकार का मुहीम हैं।इस मंच के द्वारा जिला में लगभग 10 प्रखंडों में संस्थान चल रही है।जिसमें आज विद्यापति धाम प्रखंड में चल रहे संस्थान के बारे में सेंटर कोआॅर्डिनेटर खुशबू कुमारी से खास बातचीत किया।उन्होंने नाम खुशबू कुमारी पिता श्री ईश्वर पासवान माता श्रीमती मंजु देवी के रुप में अपना परिचय दी।उसके बात उन्होंने बतायी कि हमारा यह “द उम्मीद” मंच नि:शुल्क शिक्षा देने की कार्य करती है।यह मंच 8 महीने से लगातार अपने संस्थान में कार्य को लेकर प्रयासरत है और इसके द्वारा बच्चों में विभिन्न बदलाव एवं विकास किया गया।हमारे इस मंच का का मुख्य उद्देश्य है;बेसहारों,गरीबों एवं अनाथों को शिक्षित बनाना जो शिक्षा लेने में आर्थिक रूप से या मानसिक रुप से अक्षम है,बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक कराना,मानसिक विकास लाना,समाज के अच्छे बुरे नियमों से अवगत कराना।इतना ही नही हमारे इस मुहिम में शिक्षा के साथ-साथ खेलकुद का प्रतियोगिता भी करवाया जाता है।साथ ही साथ जिन बच्चों के पास लेखन सामग्री उपलब्ध नही होता है उसे उपलब्ध करवाया जाता है।इस सर्दियों में बच्चों को गर्म कपड़ा भी दिया गया है।हमारे इस मुहिम का एक ही लक्ष्य है समाज के हर एक बच्चा को सभ्य बनाना।
*रिपोर्ट : अतुल यदुवंशी*
(जिला ब्यूरो चीफ समस्तीपुर)
Subscribe to my channel


