जम्मू कश्मीरब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य
पुलिस शहीद दिवस पर एसपी ऑपरेशन्स जम्मू मोहन शर्मा ने किया रक्तदान

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार जेके
पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष रक्तदान शिविर (Blood Donation Camp) में एसपी ऑपरेशन्स जम्मू मोहन शर्मा ने खुद रक्तदान कर समाज और पुलिस बल के समक्ष एक अनूठी मिसाल पेश की।
देश की रक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को नमन करने के लिए पुलिस विभाग द्वारा इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। इस दौरान एसपी ऑपरेशन्स मोहन शर्मा ने रक्तदान करते हुए कहा कि शहीदों का बलिदान अतुलनीय है और उनके सम्मान में रक्तदान करना समाज सेवा की ओर एक छोटा सा प्रयास है।
उन्होंने कहा कि रक्तदान से न केवल किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है, बल्कि यह शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि व्यक्त करने का एक सार्थक माध्यम भी है। शिविर में अन्य कई पुलिस अधिकारियों, जवानों और स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान किया।

Subscribe to my channel


