LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

वन विभाग में नहीं रुक पा रही हरे पेंड़ो की कटान जिम्मेदार मौन

धरा से उजड़ रहा हरियाली , कमीशनबाजी बनी रोक में रोड़ा -अकेले कप्तानगंज वन रेंज में संचालित हो रही दर्जनो आरा मशीने -वसूली में मस्त सचल टीम , मुँह खोलने से कर रही परहेज

संवाददाता विकास तिवारी

 

 बस्ती संवाददाता – सरकार के लाख कोशिशों के बाद भी जनपद में वन विभाग के जिम्मेदारों की कार्य प्रणाली में कोई सुधार नहीं हो रहा है । पूरे जनपद में प्रतिदिन हजारों हरे पेंडो की कटान बेखौफ जारी है और वन विभाग की सचल टीम वसूली में मस्त बेखबर सरकारी डीजल को धुँआ बनाकर उड़ा रही है ।

       सरकार धरा की हरियाली कायम रखने हेतु दिन रात कसरत कर रही है वही जनपद में वन विभाग के जिम्मेदार कमीशनबाजी के चलते प्रतिदिन हजारों हरे पेड़ो की कटान कराकर सरकारी मंशा पर पानी फेरने पर उतारूँ हैं । अकेले कप्तानगंज वन रेंज में दर्जनो अबैध आरा मशीने संचालित हो रही हैं जिसकी फिरौती से से जिम्मेदार फलफूल रहे हैं और सरकारी खजाने को चपत लगना जारी है । मीडिया की रिपोर्ट को नजरअंदाज करके जनपदीय वन विभाग के जिम्मेदार अपनी झोली भरने में मस्त हैं वे यह भूल गए हैं कि उनकी भी जिंदगी पेड़ो से जुड़ी है । यदि वन विभाग की गतिविधियों पर प्रभावी रोक नहीं लगी व हरे पेड़ों की कटान व अबैध आरा मशीनों के संचालन शीघ्र नहीं रुका तो भविष्य में प्राकृतिक संतुलन बिगड़ना तय है ।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button