
हरदोई से जिला रिपोर्टर श्यामू राजपूत की खास रिपोर्ट
सबका साथ सबका विकास और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन जैसे नारों का दम भरने वाली भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में ही बड़े भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हुआ है। मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद के भरखनी ब्लाक की ग्राम पंचायत सिमरिया का है आपको बताते चले
उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद के भरखनी विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सिमरिया ब्रजेश कुमार ने शासन प्रशासन को शिकायत पत्र देते हुए बताया कि कोटा चयन में ब्लाक भरखनी के भृष्ट अधिकारियों के द्वारा रिश्वत ली गई ब्रजेश कुमार द्वारा गम्भीर आरोप लगाते हुए बताया गया कि 14/10/2022 में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने की तिथि विकास खण्ड कार्यालय से निर्धारित की गई थी लेकिन भरखनी ब्लाक के कई अधिकारियों द्वारा कोटा चयन में मनमानी और भ्र्ष्टाचार किया जा रहा है जबकि यह नियम के विरुद्ध है शासनादेश में यह स्पष्ट है कि ग्राम पंचायत के सदस्य कोई लाभ के पद पर नही रह सकता है ब्रजेश कुमार ने कई गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा ए .डी राजेश गौतम ने कोटा अपने चहेते मां लक्ष्मी महिला स्वयं सहायता समूह के नाम कर दिया चयन कर पंचायत मित्र राम बरन की सगी भाभी अर्चना देवी पत्नी कमलेश को संचालक बनाने के लिए 50000(पचास हजार )रुपए की रिश्वत लेकर केवल आवेदन प्रकिया कराकर बिना चुनाव कराए हुए एक पक्षीय कोटा चयन कर दिया गया है अब देखना है कि खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासनिक अधिकारी भरखनी ब्लाक के भृष्ट अधिकारियों पर कार्यवाही करके कोटा का चुनाव खुली बैठक में कराया जाएगा या फिर पीड़ित ब्रजेश को न्यायालय के दरवाजे खटखटाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा
Subscribe to my channel


