देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
संत श्री धारू मेघ समाधि स्थल एवं स्वामी श्री लुंबनाथ जी का धूणा मेवा नगर का वार्षिक महोत्सव गादीपति हीरानाथ महाराज की पावन सानिध्य में संपन्न हुआ

संत श्री धारू मेघ समाधि स्थल एवं स्वामी श्री लुंबनाथ जी का धूणा मेवा नगर का वार्षिक महोत्सव गादीपति हीरानाथ महाराज की पावन सानिध्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में रात्रि भजन संध्या का आयोजन भजन कलाकारों द्वारा किया गया। चौहटन विधायक आदुराम मेघवाल का स्वागत ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष सागरमल सोलंकी ने साफा पहनाकर स्वागत किया।
समाधि स्थल के दर्शन कर विधायक ने क्षेत्र के लिए खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में पचपदरा विधायक डॉ अरुण चौधरी ने कहा कि सामाजिक समरसता का भाव बनाए रखना जिससे आपस में प्रेम भाव बढ़ता है। धूणा के विकास के लिए विधायक मद से 11लाख रुपए की घोषणा विधायक डॉक्टर अरुण चौधरी के द्वारा की गई।
पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने कहा कि सैकड़ो वर्ष पूर्व का समाधि स्थल जनता के आस्था का केंद्र है। तपस्या के बल पर उन्होंने आत्मज्ञान प्राप्त कर समाज में जागृति पैदा की।
पुरस्कृत शिक्षक फोरम बालोतरा बाड़मेर के जिला अध्यक्ष सालगराम परिहार ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से समाज की प्रगति संभव है। आपसी सहमति के द्वारा विकास को गति दी जाए।
कार्यक्रम में जोधपुर, जालौर, रामदेवरा, सिवाना समदड़ी, कल्याणपुर, पटौदी, तिलवाड़ा, जसोल, सिणली जागीर, असाडा,टापरा, बायतु , गिड़ा, बालोतरा के सैकड़ो श्रद्धालुओं ने शिरकत की। आध्यात्मिक चिंतन का लाभ प्राप्त किया।
भोजन प्रसादी का लाभ भीमाराम देवपाल सरवड़ी, टेंट व्यवस्था खम्मा देवी भाटी, संत महात्माओं की भेंट पूजा की व्यवस्था टीकमाराम भाटी सिमालिया, के अलावा मिश्रा राम भाटी, अमराराम राठौड़, हरिराम जसोल, सवाई राम बृजवाल, भैराराम भाटी, बाबूलाल पारंगी, हुकमाराम राठौर, गणेश राम जी बुनकर समदड़ी, अमृतलाल दहिया CI साहब बॉर्डर होमगार्ड इंचार्ज रिफाइनरी पचपदरा, पारसमल पानीवाल, राणाराम जी ग्राम विकास अधिकारी दाखा घेवरजी जोगशन ,भगाराम, चेनाराम थोब, पूनामा राम डागी उमरलाई, फोटोग्राफी वीडियो सुरेश कुमार बारूपाल, माइक व्यवस्था ओमप्रकाश सोलंकी, जल व्यवस्था खेताराम परिहार, एडवोकेट भटराज जोगसन का विशेष भामाशाह के रूप में सहयोग रहा। सहयोग करने वाले भामाशाह गणो का साफा एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन खीमाराम परमार जसोल, जिला परिषद के पूर्व सदस्य बाबूलाल नामा ने किया।

Subscribe to my channel


