देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

सामूहिक प्रयासों से दिव्यांगो के जीवन में बदलाव संभव  सिद्धार्थ दीप

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा

 

बालोतरा 4 दिसंबर 2024.

दुनिया की कुल सोलह प्रतिशत आबादी दिव्यांगो की हे जिनके विकास लिए सरकारें यथा संभव प्रयास कर रही हे लेकिन जागरूकता और संसाधनों के अभाव कारण उनका समुचित विकास संभव नहीं हे इस लिए हम सबको सामूहिक प्रयास करने होंगे तभी उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव संभव हे। उक्त संबोधन रोटरी क्लब एवं सवेरा संस्था द्वारा आयोजित विशाल दिव्यांग मेले में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला सेशन न्यायालय न्यायाधीश सिद्धार्थ दीप ने किया। दीप ने दिव्यांगो को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक होकर आगे बढ़ने का आव्हान किया। विशिष्ठ अतिथि आयकर अधिकारी शांतिचंद लोढ़ा ने विश्व दिव्यांग दिवस पर रोटरी क्लब एवं आयोजकों के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए शिविर में दिव्यागों के लिए किए गए सुविधाओं को सार्थक बताया।

कार्यकम में महावीर इंटरनेशनल के अंतर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं रोटरी पूर्व सह प्रांतपाल ओम प्रकाश बांठिया ने अपने संबोधन में कहा कि स्थानीय संस्थाएं एवं भामाशाहों के सहयोग से आयोजित इस तरह के मेलो के आयोजन से दिव्यांगो को काफी राहत मिलती हे । इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष अशोक सुराना ने मेहमानों का बहुमान किया एव उन्हें मेले की व्यवस्थाओं से अवगत करवाया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ वाकाराम चौधरी , समाज कल्याण अधिकारी घेवर चंद प्रजापत , प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप देवात , रोटरी क्लब के पदाधिकारी , सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सवेरा संस्था के सचिव सत्यनारायण ने बताया कि इस मेले के आयोजन में रोटरी क्लब,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोतरा ,इनरव्हील क्लब, वी क्लब, ज्ञान दिशा, तेरापंथ प्रोफेशनल फॉर्म, महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र, फॉर सीजन रिसॉर्ट, विजय वडेरा एसोसिएट के साथ ही बबली नरेश पटौदी , डॉ पूजा सिंघल का का सराहनीय योगदान रहा । रोटरी क्लब के सचिव संजय सिंघवी ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ कमलेश चौधरी, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ ओ पी जोगी, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ गोपाल शर्मा ने पचास से अधिक दिव्यांगो के प्रमाण पत्र जारी किए साथ ही पेंशन सत्यापन आदि कार्य हुए। मेले में दो से अधिक दिव्यांगो ने भाग लिया एव सेवाओं का लाभ उठाया। इस अवसर पर हेयर सैलून स्टॉल, पानीपुरी स्टॉल, पॉपकॉर्न स्टॉल एव शरबत स्टॉल भी लगवाई गई । मेले में आए दिव्यांगो हेतु भोजन व्यवस्था राजू श्रीश्रीमाल, रमेश कटारिया सिंघवी, दर्शन जिंदल एचपी, रतनलाल ओस्तवाल द्वारा की गई।

संस्था सचिव सत्यनारायण ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button