बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

नहर बंदी के दौरान जल आपूर्ति व्यवस्था को लेकर भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने एडीशनल चीफ इंजीनियर से की मुलाकात

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल ने आज भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य मोहन सुराणा की अगुवाई में एडीशनल चीफ इंजीनियर, पीएचईडी राजेश राजपुरोहित से मुलाकात कर क्षेत्र में नहर बंदी के दौरान जल आपूर्ति व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की।

प्रतिनिधि मंडल ने आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए नहर बंदी के दौरान सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग रखी। साथ ही पानी के टैंकरों की पर्याप्त व्यवस्था, अवैध कनेक्शनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई करने तथा लंबे समय से पानी चोरी कर रहे लोगों से कमर्शियल दरों पर भुगतान वसूलने की बात कही।

इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर हो रहे पानी के लीकेज को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाकर नियमित मॉनिटरिंग करने, लोकेशन के आधार पर त्वरित मरम्मत सुनिश्चित करने तथा आमजन की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग भी रखी गई।

प्रतिनिधि मंडल ने विशेष रूप से बीकानेर के गंगाशहर क्षेत्र के खारिया कुआं, जो लास्ट टेल पर स्थित है, वहां पर्याप्त मात्रा में पानी पहुंचाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

प्रतिनिधि मंडल ने टैंकरों की कालाबाजारी पर रोक लगाने, सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे टैंकरों में पर्याप्त पानी सुनिश्चित करने तथा उनमें जीपीएस सुविधा लागू करने की मांग की, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और आमजन को राहत मिल सके।

एडीशनल चीफ इंजीनियर ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं पर गंभीरता से कार्य किया जाएगा और जल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

इस दौरान भाजपा नेता श्याम चौधरी, नरेश नायक, मनीष सोनी, कुणाल कोचर, पंकज अग्रवाल, सुशील शर्मा एवं विमल पारीक उपस्थित रहे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button