ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी में फिर भड़का श्रमिक आक्रोश, सड़क पर उतरे सैकड़ों मजदूर—रिलैक्सो चौक के पास श्रमिक इकट्ठा हुए

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल तिजारा, भिवाड़ी।

भिवाड़ी में श्रमिकों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। मदरसन कंपनी के प्रदर्शन के बाद गुरुवार सुबह एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्र में बवाल खड़ा हो गया। रिलैक्सो चौक पर रिलैक्सो इंडिया और नपीनो कंपनी के श्रमिकों ने काम बंद कर सड़क पर जाम लगा दिया। सैकड़ों की संख्या में एकत्र श्रमिकों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए 20 हजार रुपये मासिक वेतन की मांग रखी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस व प्रशासन के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और श्रमिकों से वार्ता शुरू की। वहीं, हालात बिगड़ने की आशंका के चलते भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

भिवाड़ी का औद्योगिक माहौल गरमाया—क्या फिर बढ़ेगा टकराव या निकलेगा समाधान?

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button