रुद्रपुर के नवनियुक्त जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने देर शाम जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों की ली आपचारिक बैठक
Rudrapur's newly appointed District Magistrate Nitin Singh Bhadoria held a formal meeting of senior officials of the district late in the evening


ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रुद्रपुर… नवनियुक्त जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने देर शाम पन्तनगर गेस्ट हाउस में जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों की आपचारिक बैठक ली। जनपद आगमन पर अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी व पंकज उपाध्याय ने जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ देखर स्वागत किया। जनपद के अधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्देश दिये कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ काम करेंगे तथा सभी विकास कार्यों में तीव्रता रखी जाए एवं जनपद को सभी विकासरत कार्यों में प्रथम स्थान पर बनायें रखें। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में पंजिकृत समस्याओं का त्वरित समाधान करें। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करें व सड़कों की मरम्मत भी त्वरित गति से करें ताकि जनता को अनावश्यक समस्याओं का सामाना न करना पड़े।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, पंकज उपाध्याय, एमएनए नरेश दुर्गापाल, मुख्य कोषाधिकारी डॉ पंकज शुक्ल, ओसी गौरव पाण्डे, डॉ अमृता शर्मा, उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट, कौशतुभ मिश्र, राकेश तिवारी, अधीक्षण अभियंता लोनिवि हरीश कुमार, नीरज अग्रवाल, जल निगम सुनील जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Subscribe to my channel


