उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खाद, बिजली और भ्रष्टाचार को लेकर भारतीय किसान संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट वैद्यराज संजय पांडेय मोबाइल नंबर 7376 3261 75 स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी। भारतीय किसान संगठन के बैनर तले किसानों ने शुक्रवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने से पहले संगठन ने अंबेडकर पार्क बिलोबी हाल में बैठक कर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार “पंकज” ने की। संचालन जिला अध्यक्ष घनश्याम यादव ने किया।

क्या-क्या मांगे रखी गईं

ज्ञापन में संगठन ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा प्रमुख मांगें ये रहीं

1. खाद की कालाबाजारी पर रोक किसानों को समय से और उचित दर पर खाद उपलब्ध कराई जाए। दलालों और निजी बीज-खाद विक्रेताओं पर कठोर कार्रवाई हो।

2. बिजली आपूर्ति दुरुस्त होग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की अघोषित कटौती तत्काल बंद की जाए। ताकि छात्र-छात्राओं की पढ़ाई और गांव के लोगों को दिक्कत न हो।

3. भ्रष्टाचार पर अंकुश जिले में भ्रष्टाचार चरम पर है। इस पर तत्काल नियंत्रण लगाया जाए।

4. अंबेडकर पार्क की जमीन खाली कराई जाए ग्राम नरहर में अंबेडकर पार्क की जमीन पर दबंगों का कब्जा है। प्रशासन के आदेश के बावजूद जमीन खाली नहीं हुई। इसे तुरंत खाली कराया जाए, अन्यथा संगठन आर-पार की लड़ाई को बाध्य होगा।

नेताओं ने क्या कहा

प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार “पंकज” ने कहा कि किसान का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। सरकार किसानों को समय से खाद और सुविधाएं दे।

प्रदेश सचिव कामिल उस्मानी ने कहा कि किसान देश की रीढ़ है। जो पूरी दुनिया का पेट भरता है, आज उसी का उत्पीड़न हो रहा है। प्रशासन को संज्ञान लेना चाहिए।

लखनऊ मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसान को समय से खाद और बिजली नहीं मिल पा रही है।

जिला अध्यक्ष घनश्याम यादव ने कहा कि किसानों को खाद के लिए समितियों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। फिर भी खाद समय से नहीं मिल रही। इसमें सुधार जरूरी है

ये लोग रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपने के दौरान अंबिका वर्मा, मोहम्मद इरफान गाज़ी, मंजीत मौर्या, इकबाल अहमद, रेहान गाज़ी, अरुण वर्मा, नदीम अहमद, पिंटू वर्मा, शुभम रस्तोगी, रवि वर्मा, मो0 इरफान अल्वी, अरविंद कुमार, कृष्णा रस्तोगी, रामसागर गौतम, शहजाद अली, दिनेश पांडे, विनीत कुमार, विश्राम यादव, राकेश यादव, धीरज शुक्ला सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

वरिष्ठ पत्रकार संजय पांडे लखीमपुर खीरी मोबाइल नंबर 7376 3261 75

स्थान: लखीमपुर खीरी | दिनांक 07.08.2026

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button