देशराजनीतिराज्यशिक्षा

विधायक ने किया 15.10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय बालिका अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का शिलान्यास

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट

 

 

तिजारा विधायक एवं राजस्थान सब रीजनल इन्फ्राट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष संदीप यादव ने तिजारा के ग्राम हसनपुर माफी में राजकीय बालिका अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की, इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय सरपंच समसुद्दीन खान ने की। तिजारा विधायक संदीप यादव के प्रयासों से ही तिजारा विधानसभा में मेवात क्षेत्र में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए वर्तमान सरकार के कार्यकाल में मुख्यमंत्री महोदय के बजट घोषणा में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय स्वीकृत कराया गया है। अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग के द्वारा राजकीय बालिका अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के लिए 15.10 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है । राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय में 200 विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल सुविधा भी उपलब्ध है। 15.10 करोड़ रुपये के बजट से विद्यालय में मुख्य प्रशासनिक भवन, मुख्य प्रशासनिक एकेडमी, 200 बेड का छात्रावास, पानी की टंकी, प्रधानाचार्य व स्टाफ के क्वार्टर, स्कूल एवं खेल मैदान की चारदीवारी, सड़क निर्माण, खेल मैदान विकसित किया जाना अनेक विकास कार्य बालिका विद्यालय के लिए किए जाने प्रस्तावित है जिनका कार्य प्रारंभ शिलान्यास उपरांत किया जा चुका है। वर्तमान में यह विद्यालय तिजारा शहर में किराए के भवन में कक्षा छह से आठवीं तक के लिए संचालित किया जा रहा है। इस दौरान जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अकबर खान, जिला पार्षद प्रतिनिधि मंगतराम केला, पंचायत समिति सदस्य नासिर खान, तिजारा नगर पालिका चेयरमैन झब्बूराम सैनी, वाइस चेयरमैन हरिश सांवरिया, कृषि उपज मंडी वाइस चेयरमैन जेपी यादव, सरपंच फतेह मोहम्मद, रतिराम यादव, इस्माईल खान, एमपीएस अख्तर खान, गब्बर सिसोदिया, पीसीसी सदस्य शिवचरण सैनी, पार्षद अनिल सैनी, बिसम्बर सैनी मनोज सैनी सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button