ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी सेक्टर एक यूआईटी में सफाई व्यवस्था हुई चौपट जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी में मनसा चौक से प्रभा चौक तक नालों की सफाई नहीं होने से नालों का गंदा पानी जहां सड़कों पर बहकर आ रहा है, वहीं सेक्टर एक यूआईटी में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे पड़े हैं। दिखावे के लिए सड़कों की सफाई हो रही है, लेकिन अंदरूनी नालों की सफाई के नाम पर जीरो है, इस विषय में सेक्टर 1 यूआईटी, मनसा चौक के निवासियों द्वारा कई बार नगर परिषद आयुक्त को अवगत कराया गया है, लेकिन आज तक कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई। सफाई व्यवस्था के नाम पर कोई भी कारगर कदम नहीं उठाने पर क्षेत्रवासीयो में रोष व्याप्त है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button