ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानस्वास्थ्य

निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का किया आयोजन 120 लोगों ने कराई अपनी जांच 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी में लायंस क्लब भिवाड़ी ट्रस्ट एवं जीवन ज्योति सड़क सुरक्षा समिति द्वारा जिला परिवहन कार्यालय में, निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। हेल्थ चेकअप कैंप में हृदय, हड्डी रोग, नेत्र जांच, दंत रोग, ईसीजी, ब्लड प्रेशर, ब्लडशुगर, पीएफटी एवं बीएमडी के निशुल्क हेल्थ चेकअप किए गए। मेदांता अस्पताल की टीम द्वारा सभी हेल्थ चेकअप किए गए एवं मौके पर लोगों को दवाईया निशुल्क वितरण की गई। इस मौके पर जिला परिवहन कार्यालय भिवाड़ी के महानिदेशक पुष्पेंद्र भारद्वाज ने बताया कि इस कैंप में विभिन्न रोगों की जांच की गई और 100 से अधिक लोगों ने भाग लेकर लाभ प्राप्त किया, साथ ही ऐसे कार्यक्रम विभिन्न स्थानों पर आगे भी आयोजित होते रहेंगे। इस अवसर पर लायंस क्लब अध्यक्ष सुशील बंसल, चेयरमैन केआर मनोज, डॉक्टर टी के काचरू, एम डी शर्मा, सावित्री गौतम सहित मेदांता अस्पताल की टीम के विशेषज्ञ डॉक्टर सहित हेल्थ चेकअप कराने आए बहुत से लोग उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button