खेलदेवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशमनोरंजनशिक्षा
शीतकालीन खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ शुभारंभ

लोकेसन=देवेंद्रनगर l मध्य प्रदेश पन्ना
रिपोर्टर=आशीष जैन
सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवेंद्रनगर में शीतकालीन खेलों का आयोजन प्रारंभ हुआ। इन खेलों में कबड्डी, खो-खो, समता, पी.टी., मलखंभ आदि प्रमुख हैं। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी शुरुआत हुई, जिसमें भैया-बहनों ने भजन, गीत, नाटक, चुटकुले और अन्य प्रस्तुतियां दीं।विद्यालय के प्राचार्य पूरन सिंह राजपूत जी ने विद्यार्थियों को खेलों का महत्व समझाया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया, ताकि उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित किया जा सके। विद्यालय ने कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक व्यापक योजना तैयार की है। इसका उद्देश्य बच्चों का स्वास्थ्य सुधारना, उनके विकास को बढ़ावा देना और सामूहिक सहयोग, परस्पर सामंजस्य और स्नेह की भावना का संवर्धन करना है इसी लिए शीतकालीन खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

Subscribe to my channel


