ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

एक ट्रक व एक मोटरसाइकिल की भिडंत में पिता व दो साल की पुत्री की मौत

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी. भिवाड़ी के समीप टपूकड़ा थानांतर्गत एक ट्रक व एक मोटरसाइकिल की भिडंत में पिता व दो साल की पुत्री की मौत। टपूकड़ा थानाधिकारी भगवान सहाय ने बताया कि तीन बजे खालिद पुत्र हाकम निवासी मोटूका पहाड़ी थाना डीग जिला भरतपुर जो की अपनी दो साल की पुत्री के साथ मोटरसाइकिल से टपूकड़ा से तिजारा की तरफ जा रहा था तो भिवाड़ी अलवर मेगा हाईवे के मीठियावास पुलिए से पहले एक ट्रक चालक ने ट्रक को तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे पिता पुत्री दोनों ट्रक के निचे आ गए एवं दोनो के सर कुचल गए। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों द्वारा मौके पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों मृतक के शव को ग्रामीणों की मदद से एम्बुलेंस में टपूकड़ा सीएचसी लाया गया व मौके पर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त किया गया। परिजनों के आने के बाद डॉक्टर द्वारा दोनों मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सोंप दिया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button