उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
स्काउट गाइड का प्रशिक्षण प्राप्त वालंटियर्स होता है अनुशासन प्रिय-थानाध्यक्ष

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन बस्ती
बस्ती। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद बस्ती द्वारा संचालित तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन कार्यक्रम किसान इंटर कॉलेज परशुरामपुर बस्ती में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष परशुरामपुर दिनेश चंद्र चौधरी ने बच्चों द्वारा बनाए गए टेंट का और बिना बर्तन भोजन बनाने का निरीक्षण किया कहा कि इस प्रशिक्षण से बच्चों के अंदर अनुशासन की भावना जागृत होती है, स्काउट गाइड के प्रशिक्षित वालंटियर्स अनुशासन प्रिय होते हैं, शिविर आयोजक विद्यालय प्रधानाचार्य डॉक्टर बृजेश कुमार पासवान ने कहा कि हम अपने यहां के बच्चों को इसके बाद होने वाले तृतीय सोपान राज्य पुरस्कार, राष्ट्रपति पुरस्कार तक ले जाने का प्रयास करेंगे विद्यालय स्काउट मास्टर अजय कुमार का प्रशिक्षण शिविर के दौरान सराहनीय योगदान रहा, जिला संस्था बस्ती से आए हुए जिला संगठन कमिश्नर स्काउट प्रताप शंकर पांडेय, ट्रेनिंग काउंसलर स्काउट आदर्श मिश्रा विजय कुमार ने बच्चों को तीसरे दिन टेंट पिचिंग गेट निर्माण पुल निर्माण पाक विद्या आदि की जानकारी दी इस मौके पर विद्यालय स्टाफ में मनोज प्रभाकर रामप्रसाद बिंदेश्वरी यादव पतिराम अखिलेश पांडे क जयसवाल विनय सिंह अनिल मिश्रा वीरेंद्र वर्मा हरिओम गुप्ता राम शंकर आदि की सहभागिता रही।

Subscribe to my channel


