देवेंद्रनगरदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशस्वास्थ्य
आयुष्मान भारत योजना और 70 वर्ष से अधिक वर्ग के लिए विशेष पहल

लोकेसन=देवेंद्रनगर l मध्य प्रदेश पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
मो.9111197808
केंद्र सरकार ने 23 सितंबर 2018 को आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी,जिसका उद्देश्य देश के गरीब और कमजोर वर्ग को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना था। 2020 में, सरकार ने 70 वर्ष और उससे अधिक आयु वाले नागरिकों के लिए इस योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने की विशेष पहल की घोषणा की, ताकि उन्हें भी स्वास्थ्य बीमा और इलाज का लाभ मिल सके।जबकि डॉ. अभिषेक जैन ने एक सशक्त अभियान शुरू किया है। और 7 दिन के भीतर हर वृद्ध नागरिक का आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य तय किया है। इस अभियान के तहत देवेंद्रनगर, बड़ागांव, लक्ष्मीपुर, बड़वारा, सुंदर बृजपुर और रक्सेहा जैसे क्षेत्रों में कार्ड बनाने की प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है। डॉ. जैन ने वृद्ध जनों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपना आयुष्मान कार्ड बनवाएं,आयुष्मान कार्ड योजना का उद्देश्य वृद्ध नागरिकों को मुफ्त इलाज और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाए जिससे उनका स्वास्थ्य बेहतर हो सके। कार्ड बनवाने के लिए यह कदम आवश्यक है, ताकि कोई भी वृद्ध नागरिक इस योजना से वंचित न रहे।डॉ.अभिषेक जैन की कर्तव्यनिष्ठता और इस पहल को लेकर की गई मेहनत की सभी ने सराहना की है, और उनकी टीम को शुभकामनाएं दी हैं। अब यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी वृद्ध जन इस योजना का पूरा लाभ उठा सकें।

Subscribe to my channel


