देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

अग्रवाल महासभा ने किया अन्नकूट प्रसाद का आयोजन 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी में अग्रसेन भवन सेक्टर 6 यूआईटी में, अग्रवाल महासभा के तत्वाधान में अग्रवाल यूथ द्वारा विशाल अन्नकूट प्रसाद का आयोजन किया गया। इस आयोजन में प्रसाद वितरण के साथ बैठकर खाने की बहुत अच्छी व्यवस्था अग्रवाल समाज के नवयुवकों द्वारा की गई थी, साथ ही पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए डिस्पोजल इत्यादि और प्लास्टिक के बने हुए किसी भी उत्पाद का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं किया गया, और स्लोगन द्वारा संदेश दिया गया कि उतना ही लो थाली में व्यर्थ न जाए नाली में। इस अवसर पर डॉक्टर नीरज अग्रवाल, मनोज मोर, सुदेश अग्रवाल, सी ए बी एम अग्रवाल, मुकेश जैन, नरेश अग्रवाल, डॉक्टर निवेदिता अग्रवाल, मोनिका बंसल, रिया अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, शिवम अग्रवाल व आयुष मित्तल सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button