उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

यस यस आर जे एम एजुकेशनल एकेडमी स्कूल में मनाया गया रंगोली प्रतियोगिता

संवादाता विकास तिवारी

 

बस्ती। प्रकाश पर्व धनतेरस दीपावली भैया दूज यस यस आर जे एम एजुकेशनल एकेडमी स्कूल में उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्ड बनाओं, दिया सजावो, एवं रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नर्सरी के बच्चों ने फुलझड़ियां जलाकर एवं चॉकलेट बाटकर एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी। कक्षा में प्रथम से चतुर्थ के बच्चों ने कार्ड बनाओ प्रतियोगिता में बड़े ही आकर्षक कार्ड बनाएं। कक्षा 5 से कक्षा 8 के बच्चों ने दिया सजाओ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और दीपों को बड़ें ही सुंदर तरीके से सजाया। और रंगोली बनाओ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और बड़ी ही आकर्षक रंगोलिया बनाई। इन सभी प्रतियोगिताओं को निरीक्षण विद्यालय के प्रबंधक श्री विकास तिवारी सर जी एवं प्रधानाचार्य श्रीमती रेखा त्रिपाठी जी ने किया।

इस अवसर पर श्री विकास तिवारी सर ने बच्चों को धनतेरस,दीपावली एवं भैया दूज की शुभकामनाएं देते हुये इस त्यौहार के महत्व के बारे में जानकारी दी एवं पटाखे न जलाने का वचन लिया। उन्होने कहा कि अधिक पटाखे जलाने एवं आतिषबाजी करने से हमारा वातावरण प्रदूषित होता है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। उन्होंने बच्चो को सम्बोधित करते हुए कहा कि दीपावली की इन छुट्टियों में वह अपने अभिभावकों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बीतायें एवं घर की साफ साफई में उनका सहयोग करें। बाद में रंगोली प्रतियोगिता का परीणाम घोषित कर दिया गया जिसमें यलो हाउस को प्रथम, रेड और ग्रीन हाउस को द्वितीय तथा ऑरेंज हाउस को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों में पायल, माधुरी, अंशू, काजल,पलक, श्रद्धा,मधु, रजनी, शिवानी, नन्दी , शिवानी, अराधना, साधना शालू, वैष्णवी, शिवानी किरन अर्चना, लक्षमी,दिक्षा,अनुपम अवन्तिका, स्नेहा, स्निग्द्ध, युविका, अनुषका, आयुषि, राजश्री, जय, आरती , दिव्या एकता, अंशिका, अनुष्का,आदि ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर प्रिती , सुधा, रेखा, लक्ष्मी, हरीशचंद्र तिवारी, ग्रिश चन्द्र शुक्ल, सचिन कुमार कसौधन पत्रकार आदि षिक्षक एवं षिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button