बालोतराराजनीतिराजस्थान

बालोतरा जिले में मन की बात कार्यक्रम देखा गया 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा

 

भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा में मन की बात का कार्यक्रम सभी मंडल पर देखा गया।

कार्यक्रम जिला संयोजक धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी दिनों में आने वाली सरदार पटेल जयंती व भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती को देश वासियों को मनाने का आग्रह किया इसके साथ उन्होंने साइबर फ्रॉड के बारे में अवगत करवाते हुए सावधानी बरतने को कहा उन्होंने कहा कि जब कोई अनजान कॉल आए तो पहले रुके फिर सोचे और फिर उसकी शिकायत करें।व दीपावली पर सावधानी बरते।

जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु ने कहा कि जिले में सभी मंडल पर कार्यक्रम आयोजित हुए है।

जिला महामंत्री अमराराम सुंदेशा ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं के साथ सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा की गई व जन संपर्क करते हुए भाजपा के साथ सदस्य जोड़े गए।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हितेश पटेल,जिला मंत्री खेताराम प्रजापत, शंकर भाटी, भरत मोदी,दिनेश सैनी, रूपाराम प्रजापत, लूनाराम माली, गौतम राजपुरोहित सहित सदस्य मौजूद रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button