उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बहादुरपुर में प्राथमिक शिक्षक संघ का अधिवेशन संपन्न, जय प्रकाश चौधरी अध्यक्ष और देवेंद्र कुमार यादव बने मंत्री

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की क्षेत्रीय इकाई बहादुरपुर का शैक्षिकोन्नयन गोष्ठी एवं अधिवेशन नगर स्थित एक मैरिज हॉल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षकों के अधिकारों, संगठन की मजबूती और शैक्षिक उन्नयन से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। अधिवेशन के दौरान ब्लॉक कार्यकारिणी का निर्वाचन भी कराया गया, जिसमें सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि वह शिक्षक समाज के सम्मान के लिए सदैव प्रयासरत रहते हैं। शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं। उन्होंने शिक्षक समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
जिला संयोजक देवेंद्र वर्मा ने कहा कि संगठन में लोकतांत्रिक व्यवस्था कायम रखना और शिक्षकों के हक के लिए संघर्ष करना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने शिक्षकों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
अधिवेशन को सह संयोजक विजय प्रकाश चौधरी, इन्द्रसेन मिश्रा, महेश कुमार, राम भरत वर्मा, चंद्रभान चौरसिया और डॉ. दुर्गा प्रसाद सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
निर्विरोध निर्वाचित हुई ब्लॉक कार्यकारिणी
अधिवेशन के बाद ब्लॉक कार्यकारिणी का निर्वाचन पर्यवेक्षक इन्द्रसेन मिश्र और निर्वाचन अधिकारी शोभाराम वर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ। चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
निर्वाचन के अनुसार, जय प्रकाश चौधरी को अध्यक्ष, देवेंद्र कुमार यादव को मंत्री और सुनील कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं, राजेश कुमार यादव संयुक्त मंत्री निर्वाचित हुए।
अवधेश कुमार वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष पद पर राम सहाय, दिवाकर यादव, धर्मेंद्र आजाद, जवाहर लाल, सचिन यादव और अमिता सिंह यादव निर्वाचित हुईं।
संगठन मंत्री के रूप में राजेंद्र प्रताप यादव, अरविंद कुमार और श्रीमती वंदना वर्मा चुनी गईं। प्रचार मंत्री पद पर रमेश कुमार, ध्रुव कुमार और श्रीमती सुशीला देवी निर्वाचित हुईं। अंबिका पाण्डेय को संगठन का संरक्षक घोषित किया गया।
नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
जिला सह संयोजक विजय प्रकाश चौधरी ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान संगठन के प्रति निष्ठा, शिक्षकों के हितों की रक्षा और संगठनात्मक जिम्मेदारियों के निर्वहन का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में मुनिराम वर्मा प्रभाकर, रामपाल चौधरी, के.के. वर्मा उर्फ गुड्डू, विजय प्रकाश वर्मा, ज्ञानदास चौधरी, प्रताप नारायण चौधरी, संदेश रंजन, सतीश भारती, ठाकुर प्रसाद, विपुल गुप्ता, अरविंद यादव, विजय पाल, विवेकानंद चौरसिया, आम यादव, नीरज वर्मा, विद्या यादव, मंजू देवी, दिव्या श्रीवास्तव और डॉ. मंजू सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
अधिवेशन का समापन संगठन की मजबूती, शिक्षकों के सम्मान और उनके अधिकारों के लिए एकजुट होकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

Subscribe to my channel


