बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

वंदे मातरम टीम ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर किया याद

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर। वंदे मातरम टीम कोटगेट, बीकानेर की ओर से 9 अक्टूबर 2026 को कोटगेट स्थित कार्यालय में भारतीय फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। सभा में उपस्थित सदस्यों ने उनके व्यक्तित्व, अभिनय क्षमता और देशभक्ति से जुड़ी फिल्मों में उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता सेवानिवृत्त अधीक्षक नरसिंग भाटी ने की। इस दौरान मालचंद जोशी, विजय कोचर, मुकेश जोशी, दीपक माहेश्वरी, शिव शंकर सोनी, पुरुषोत्तम सुथार, राजेंद्र रामपुरिया, मांगीलाल सुथार, दिनेश सोनी, भवानी सुथार और बाबूलाल सोनी सहित अन्य सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए।

जरूरतमंदों की मदद और अभिनय प्रतिभा को किया याद

सभा में मुकेश जोशी ने कहा कि नाना पाटेकर ने अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा किसानों और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए दान किया। उन्होंने उनके सामाजिक सरोकारों और सेवा भावना को याद किया।

विजय कोचर ने कहा कि नाना पाटेकर की अभिनय क्षमता में मौलिकता थी और उन्होंने अपने दमदार अभिनय से फिल्म जगत में अलग पहचान बनाई। वहीं, सभा की अध्यक्षता कर रहे नरसिंग भाटी ने कहा कि नाना पाटेकर देशभक्ति पर आधारित फिल्मों के सशक्त अभिनेता थे। उनके अभिनय ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी।

दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर नाना पाटेकर के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की और भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को याद किया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button