उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

प्रोफेसर डॉ नवीन सिंह ‘चरक’ राम मोहन पाल ‘योग’ सम्मान से सम्मानित

 

बस्ती। विगत तीन दशकों से ज्यादा समय से आयुर्वेद,एक्यूप्रेशर,योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा की सेवा दे रहे नेचुरोपैथी योग एंड स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व विश्व संवाद परिषद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव, अखिल भारतीय प्रकृतिक चिकित्सा परिषद दिल्ली के क्षेत्रीय सचिव प्रोफेसर डॉ नवीन सिंह को प्राकृतिक चिकित्सा में आयुष चिकित्सक विशेष “चरक” सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं विश्व संवाद परिषद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष योगाचार्य राम मोहन पाल को योग चिकित्सक विशेष “योग” सम्मान से नवाजा गया।

थरौली में युवा विकास समिति द्वारा कल्चर फंक्शन प्रोडक्शन ग्रांट के तहत संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से स्वतंत्रता आंदोलन पर आधारित अवधी भोजपुरी नाट्य उत्सव, लोक गायन व लोक नृत्य का एक दिवसीय आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा प्रमोद पाण्डेय जिला कार्य समिति सदस्य नितेश शर्मा ने डॉ नवीन सिंह एवं राम मोहन पाल को सम्मानित किया।

 आयुष चिकित्सक विशेष सम्मान पाने पर एनवाईएसडीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र कुमार राणा, प्रो डॉ सिया प्रताप सिंह, योगाचार्य डॉ रमेश चंद्रा, प्रो डॉ अर्चना दुबे, प्रो डॉ शहरोज रिज़वी, डॉ अंतिम जैन, बृहस्पति कुमार पाण्डेय,डॉ संगीता यादव, राममूर्ति मिश्रा , अवधेश पांडेय,ओम प्रकाश आर्य, गरुण ध्वज पांडेय,विशाल पांडेय, वेदांत सिंह,डॉ.नवजोत सिंह, डॉ.श्रवण कुमार ,आदि आयुष चिकित्सकों एवं सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Viyasmani Tripathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button