अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
दुकानदार को झांसा दे टप्पेबाज 155 ग्राम स्वर्ण आभूषण लेकर हुए फरार

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन
बस्ती- सल्टौआ बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के देईपार पड़ाव पर स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान से टप्पेबाज 155.720 ग्राम सोने से निर्मित आभूषण लेकर चंपत हो गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
वाल्टरगंज कस्बा निवासी घनश्याम बर्मा देईपार पड़ाव पर ज्वैलर्स की दुकान चलाते हैं। स्वास्थ्य ठीक न रहने के कारण दुकान पर उनकी पत्नी किरन वर्मा अपने पुत्र के साथ बैठती हैं। बताया कि मंगलवार पूर्वाह्न लगभग 11 बजे दो युवक दुकान पर पहुंचे। उक्त युवक सोमवार की शाम पांच बजे भी दुकान पर आए थे और दो हजार रुपये में ॐ लगा लाकेट ले गए थे। उन्होंने लाकेट वापस कर कान का टप्स ले लिया। उनके द्वारा चार हजार भुगतान भी कर दिया गया। इसी बीच टप्पेबाज किरन और उनके पुत्र सत्यम को बातों में उलझाकर सोने का जेवर रखा डिब्बा लेकर बस्ती की ओर चंपत हो गए। दुकानदार को इस बात की जानकारी लगभग पांच मिनट बाद हुई। दुकान पर लगा कैमरा खराब था। लेकिन बगल की दुकान पर लगे कैमरे से पता चला कि टप्पेबाज ने अपनी बाइक दुकान से लगभग 100 मीटर दूर सड़क पर खड़ा किया था। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद स्वाट टीम प्रभारी उमाशंकर त्रिपाठी के साथ मौके पर पहुंचे व घटना के बारे में जानकारी ली।
Subscribe to my channel


