देशपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशराज्य
किसानों ने बर्वाद हो रही फसल के सर्वे के लिए मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

लोकेसन=रैपुरा l मध्य प्रदेश पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
मो.9111197808
जिले में व्यापक रूप से धान की खेती विगत कई वर्षों से होती आ रही है जैसा कि हम सभी को ज्ञात है कि सभी किसान भाइयों की फसल कुछ ही समय में पक कर तैयार होने वाली है। वर्तमान समय में किसानों की फसल के प्रति चिंता बढ़ गई है।क्योंकि फसल सूखती जा रही है किसान दवाई डाल-डाल कर परेशान है। इस प्रकार की स्थिति मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के रैपुरा क्षेत्र से सामने आ रही है जहां पर समस्त किसान भाइयों ने एकत्रित होकर कटनी तिराहा से तहसील पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार रैपुरा को ज्ञापन सौंपा है। वहीं किसानों का कहना है अगर इस समस्या का जल्दी निराकरण नहीं हुआ तो फसल पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगी किसी को यह समझ नही आ रहा। की यह प्राकृतिक कोई समस्या है या फसलों के लिए प्रयोग की जाने वाली कीट नाशक और रासायनिक उर्वरक का कोई साइड इफेक्ट है इस संबंध में भी शासन प्रशासन से अनुरोध करते हैं की जांच कराई जाए और हम सभी किसान भाइयों की समस्या का हल किया जाए।वही तहसीलदार रैपुरा द्वारा कहा गया जल्द ही टीम गठित कर किसानों की ख़राब फ़सलो का सर्वे कराया जायेगा
Subscribe to my channel


