ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

जिला पर्यावरण समिति की बैठक रीको गेस्ट हाउस भिवाडी में आयोजित की गई

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

जिला कलेक्टर खैरथल-तिजारा की अध्यक्षता में संयुक्त उच्छिष्ट उपचार संयंत्र भिवाडी के संचालन एवं संधारण के प्रबोधन हेतु जिला पर्यावरण समिति की बैठक रीको गेस्ट हाउस भिवाडी में आयोजित की गई। इस बैठक में जिला कलेक्टर द्वारा संयुक्त उच्छिष्ट उपचार संयंत्र भिवाडी के संचालन की समीक्षा के उपरांत इस संयंत्र सुचारू संचालन सुनिश्चित करने एवं इस सम्बन्ध में आवश्यकतानुसार प्रस्ताव बनाने हेतु निर्देश संयंत्र संचालन हेतु जिम्मेदार एजेंसी को दिए गए |

रीको तथा जे वी बी एन एल को संयंत्र संचालन की रिपोर्ट दिए जाने, टैंकरों द्वारा गंदे पानी के परिवहन पर नियंत्रण, औधोगिक क्षेत्रों में नालों की नियमित सफाई हेतु निर्देशित किया गया । शाडोड में प्रस्तावित संयुक्त उच्छिष्ट उपचार संयंत्र की शीघ्र स्थापना हेतु कार्यों की प्रगति की जानकारी रीको तथा कहारानी ग्रीन ट्रीटर एसोसिएशन द्वारा दी गई | इस सम्बन्ध में रीको इकाई ।। को सम्बंधित क्षेत्रों के उधोगों को नोटिस जारी कर प्रगति से अवगत करवाने हेतु निर्देशित किया गया | राजस्थान प्रदुषण नियंत्रण मंडल को अवैध इकाइयों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही किये जाने तथा संयुक्त उच्छिष्ट उपचार संयंत्र की निगरानी हेतु निर्देशित किया गया | अंत में जिला कलेक्टर द्वारा सभी विभागों को जल प्रदुषण निवारण हेतु समन्वय से कार्य किये जाने के निर्देशित किया गया ।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button