देशराजनीतिराज्य

विप्र फाउंडेशन द्वारा अर्जनसर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश जी पूनिया प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चोधरी प्रदेश मंत्री अशोक सेनी पूर्व प्रधान छेलूसिह शेखावत गुमानसिह राजपुरोहित का स्वागत किया

 

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी की रिपोर्ट 

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू

प्रदेश में जन आक्रोश यात्रा के सिलसिले में दौरे पर यहां आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश जी पूनिया का विप्र फाउंडेशन बीकानेर देहात की ओर से स्वागत अभिनंदन किया गया।

बीकानेर से पीलीबंगा जाते समय जी आर मोटर्स पर आयोजित कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष शिवरतन शर्मा के साथ विप्र समाज के प्रमुख लोगों ने विफा का दुपट्टा पहनाया तथा शॉल उढ़ा कर सत्कार किया। इस मौके पर विप्र समाज के मोजीज रामचंद्र पुरोहित, हरी देहर, पूर्व उप सरपंच, मनीराम ओझा, रामकुमार लाटा, मदनलाल मोट, हनुमान जस्सू, लक्ष्मी नारायण ओझा, रमेश राजेरा, लालचंद पारीक, विकास बनानी, शंकरलाल ओझा, जयप्रकाश, बृजलाल ओझा, भवानी मोट, बजरंग मोट आदि उपस्थित रहे। । विफा अध्यक्ष शिवरतन शर्मा प्रदेश अध्यक्ष के यहां पहुंचने पर अपने स्वागत उद्भोदन में प्रदेश में सुख शांति की कामना चाहते हुए मकर संक्रान्ति पर्व की शुभकामनाएं दी। विप्र समाज ने व्यस्त समय में से अमूल्य समय देने पर सतीश जी का आभार व्यक्त किया।

 

 

शिवरतन शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के भाजपा नेता कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश जी पूनिया, उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी, प्रदेश मंत्री अशोक सैनी गुमानसिंह राजपुरोहित छेलूसिंह शेखावत का स्वागत भाजपा दुपट्टे पहना कर किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधान सभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं एवम् संगठन के संबंध में भी प्रदेश अध्यक्ष से चर्चा कर मन की बात कही। इस मौके पर पंचायत समिति के पूर्व सदस्य राजेश सिहाग, आईटी सैल के गणेश रांकावत, युवा प्रहलाद रांकावत, सहकारी समिति अध्यक्ष कालूराम धायल, उपाध्यक्ष रामप्रताप मेघवाल, मदन सिंह भाटी, युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष व पूर्व उप प्रधान शिवरतन शर्मा, किसान मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामकुमार लाटा, पूर्व युवा मंडल अध्यक्ष मदन मोट, किसान संघ के विक्रम सिंह राठौड़ आदि स्वागत सत्कार में उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button