खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
सुरक्षा सखियों द्वारा किया जा रहा है सराहनीय कार्य
सुरक्षा सखी संवाद पखवाड़ा' के अन्तर्गत पुलिस थाना कोट कासिम की सुरक्षा सखियों की बैठक का हुआ आयोजन

जयबीर सिंह ब्यूरो (खैरथल -तिजारा)
‘ सुरक्षा सखी संवाद पखवाड़ा’ के अन्तर्गत पुलिस थाना कोट कासिम की सुरक्षा सखियों की बैठक दिनाँक 06.10. 24 को कोट कासिम थानाधिकारी नंदलाल जांगिड़ द्वारा ली गई जिसमें सुरक्षा सखियों को महिला एवं बाल अपराध संबंधी कानून तथा सुरक्षा सखियों के दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में सुरक्षा सखियों को अपने अपने क्षेत्र में महिलाओं/ बालिकाओं को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने हेतु सुरक्षा सखियों को निर्देशित किया गया था जिसके फलस्वरुप सुरक्षा सखी सपना कुमारी निवासी भगाना विद्यालय में करीब 60-70 बालिकाओं व महिलाओं को महिला अपराध से संबंधित जानकारी देते हुए जागरूक किया जाकर सराहनीय कार्य गया है तथा अन्य सुरक्षा सखियों अनीता एकरोटिया, सुनीता भगाना, मंजू अहीर बासना, विनोद देवी लाडपुर, अनीता निवासी पुर, कोमल जखोपुर, मंजू कटोपुर, केला देवी आलमपुर, पूनम जोडिया व दीपिका तिगांव द्वारा अपने अपने क्षेत्र में रोजाना जगह-जगह महिलाओं/बालिकाओं की बैठक ली जाकर उन्हें उनके विधिक अधिकारों व उनके प्रति होने वाले अपराध के बारे में जागरूक करने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। थानाधिकारी नंदलाल जांगिड़ ने ‘सुरक्षा सखी संवाद पखवाड़ा’ के तहत जागरूकता अभियान में सक्रीय सुरक्षा सखियों के कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है।







Subscribe to my channel


