देशराजनीतिराज्य

बहुजन संगठनों ने जिला परिषद चेयरमैन को किया सम्मानित 

 

महेंद्रगढ़ से सतीश कुमार की रिपोर्ट 

प्रैस विज्ञप्ति

नारनौल 11 जनवरी

सर्व अनु0 जाति संघर्ष समिति के प्रधान चन्दन सिंह जालवान की अगुवाई में संघर्ष समिति के महासचिव एवं कबीर सामाजिक उत्थान संस्था दिल्ली के प्रमुख सलाहकार बिरदी चंद गोठवाल, गुरु रविदास महासभा के प्रधान बलबीर सिंह बबेरवाल द्वारा अपने सभी साथियों के साथ जिला परिषद महेंद्रगढ़ के नव निर्वाचित चेयरमैन डॉ राकेश कुमार के नांगल स्थित निवास पर पहुंचकर उन्हें बुक्के, बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की फोटो व बधाई संदेश का पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य, स्वस्थ व सुखमय दाम्पत्य जीवन की शुभ कामनाएं देने के साथ साथ सभी पार्षदों के सहयोग और सर्व सम्मति से जिला प्रमुख के उच्च पद पर चुने जाने पर एक अच्छी सामाजिक मिशाल कायम करने पर हार्दिक बधाई दी । इसके साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया । जिला परिषद के चेयरमैन डॉ राकेश कुमार द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए यह आश्वासन दिया कि भविष्य में सर्व अनु0 जाति संघर्ष समिति, गुरु रविदास महासभा व अन्य सभी सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर सरकार के सहयोग से बिना भेदभाव के जनकल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित करके आमजन की हर समस्या का समाधान किया जाएगा ।

इस मौके पर गुरु रविदास महासभा के पूर्व प्रधान आरसी ग्रोवर, पूर्व लेखाधिकारी रामकुमार ढ़ैणवाल, पूर्व डीजीएम महेंद्र सिंह खन्ना, चेयरमैन के दादा तरूण कुमार, पिता सुरेश कुमार, मुख्याध्यापक धर्मपाल, सरपंच विक्रम राजपुरा, नांगल चौधरी खण्ड के प्रधान रोहतास बबेरवाल, सचिव हजारीलाल खटावला, सुमेर सिंह गोठवाल, रामभरोस भीम, इंस्पेक्टर चंद्रसिंह, रविंद्र कालिया, बहादुर चन्द व अन्य अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button