उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत बच्चों को बताए गए यातायात के नियम

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

 

 बस्ती: भानपुर सड़क दुर्घटनाओं में कमी और आमजन को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने के लिए शुक्रवार से रूरल अवेरनेस फॉर कम्युनिटी इवोलूशन, बस्ती द्वारा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष नितेश शर्मा नें भानपुर पी वी कान्वेंट इंटर कालेज के बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करने और छोटी-छोटी सावधानियां बरतकर खुद के साथ-साथ दूसरों को भी सुरक्षित कर सकते हैं। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग जरूर करें। तेज गति से वाहन न चलाएं। किसी प्रकार के स्टंट करने से बचें। यातायात संकेतकों का पालन करें। दूसरों को भी यातायात नियमों के बारे में जागरूक करें। इस मौके पर प्रबंधक राहुल सिंह, अष्टभुजा भट्ट, विपिन कुमार, रामभरत यादव, बृजेश पांडेय, राकेश उपाध्याय, विवेक मिश्र, रमेश मिश्र, राधेश्याम चौधरी, रमेश तिवारी, सहित अनेकों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में बच्चों और विद्यालय स्टाफ को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button