उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राज्यशिक्षा
एस एस आर जे एम एजुकेशनल एकेडमी में बापू एवं शास्त्री की जयंती मनाई गई

रिपोर्ट विकास तिवारी
बस्ती। एस एस आर जे एम एजुकेशनल एकेडमी अगया, बस्ती में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
प्रबंधक विकास तिवारी ने ध्वजारोहण किया, इसके बाद दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प और माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा फैंसी ड्रेस कॉस्ट्यूम पहनकर सभी को इन दोनों महानुभावों के पद चिह्नों पर चलने की सीख दी गई।
इसके बाद विद्यालय में स्वच्छता अभियान के तहत विद्यालय में शिक्षकों और छात्रों संग स्कूल से लेकर प्रांगण तक स्वच्छता अभियान चलाया गया और सभी को स्वच्छता का महत्व को समझाया गया।
कार्यक्रम में हुआ विद्यालय में प्रधानाचार्य , सहित सभी शिक्षक और बच्चे एवं अभिभावक उपस्थित रहे।


Subscribe to my channel


