देशराजनीतिराज्यशिक्षास्वास्थ्य

नारनौल हरियाणा के निजामपुर में समस्त ग्रामवासी पवेरा,युवा साथी ग्रुप हरियाणा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट 

नारनौल हरियाणा के निजामपुर में दिनांक 10-01-2023 को समस्त ग्रामवासी पवेरा,युवा साथी ग्रुप हरियाणा द्वारा रेलवे स्टेशन के पास सुनील टेंट हाउस पवेरा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।रक्तदान कैम्प में 44यूनिट रक्तदान हुआ।कैम्प में मुख्य अतिथि के रूप में टीटू जैलदार,रम्मी लुजातो,अनिल मांदी,दीपांशु पटिकरा रहे।सभी अतिथियों ने रक्तदान शिविर का रिबन काटकर शुभारंभ किया साथ ही सभी रक्तदाता को बेज लगा कर कार्यक्रम की शुरूआत की।

 

रम्मी लुजातो,टीटू जैलदार ने युवाओं से अपील की खून का खजाना हर तीन महीने में खाली करते रहना चाहिए साथ ही सभी रक्तदातो को बधाई दी।इस महामारी में ब्लड बैंक में रक्त की कमी हो रही हैं।साथ ही बताया इतनी तेज शर्दी होते हुए रक्तदाताओ को रक्तदान करने का जुनून बरकरार रहा।इस समय में आकड़े का पौधा सुख जाता है ओर रक्तदान के लिए युवा साथी इस समय अपना बहुत ज्यादा योगदान दे रहे हैं।जो पहचाने दर्द दूसरों का वही तो सच्चा इंसान हैं कोई छोटा मोटा काम नहीं ये दान तो बहुत महान है करके यह दान इंसानियत का ऊँचा नाम करो खून का रिश्ता जुड़ जायेगा एक बार तो रक्तदान करो।साथ ही युवाओं को अपने जन्मदिन पर पौधे लगाने व पानी बचाने के लिए तलयिया का आह्वान किया।

 

श्री अनिल मांदी,दिपांशु पटिकरा ने युवाओं से अपिल की हमे जन्मदिन,वषगठ व अन्य खुशी के मौके पर रक्तदान जरूर करना चाहिए।किसी की जिंदगी बचाने के लिए आपको मेडिकल डिग्री की जरूरत नही है आपके पास सिर्फ मानवता की डिग्री होनी चाहिए ताकि रक्तदान कर किसी की ज़िंदगी बचाने का काम कर सके।

 

युवा साथी ग्रुप हरियाणा के संस्थापक टिंकू प्रधान ने बताया कि टीम द्वारा ब्लड डोनेशन,गरीब लड़की की शादी में मदद करना, गौ सेवा, त्योहार पर महिलाओं के लिए निशुल्क टैक्सी सेवा, सर्दी में झुग्गी झोपड़ी में कंबल वितरण, डेंगू बीमारी में लोगों को प्लेटलेट्स उपलब्ध करवाना,पौधे लगाना व अन्य टीम द्वारा समय समय पर सामाजिक कार्य करते रहते हैं।

 

कैम्प आयोजककर्ता सुनील कुमार,ट्विंकल पवेरा ने बताया कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, आप सभी के द्वारा दान किया गया रक्त किसी की जरूरत पड़ने पर किसी अनजान की जान बचा सकता है।जिस प्रकार बूंद बूंद से सागर भरता है उसी प्रकार रक्त की एक एक बूंद कीमती होती है और युवाओं को इसे व्यथ ना गांवकर इस तरह से रक्तदान कर लोगों की भलाई में लगाना चाहिए।

रक्तदान शिविर में रेड क्रॉस सोसाइटी व स्वस्थ विभाग का विशेष सहयोग रहा।

 

 

इस मौके पर कर्णसिंह पंच, ओमप्रकाश पंच,धर्मपाल गेट, मालाराम गेट,सुनील मास्टर,गजेंद्र पवेरा,सोनू,अजय पहलवान, कृष्ण बसिरपुर,अनिल सरपंच बसिरपुर,विशाल,चन्द्रकान्त, निखिल व अन्य मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button