अपराधदेशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

3 प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही 22 गैस सिलेण्डर किये जब्त 6A प्रकरण दर्ज

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा

 

बालोतरा, 19 सितंबर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, जयपुर के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 27 सितंबर तक जिले में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में घरेलू सिलेण्डर के व्यवसायिक दुरूपयोग की रोकथाम हेतु बालोतरा जिले में जिला कलक्टर के निर्देशन में विभिन्न 3 प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही करते हुए 22 गैस सिलेण्डर जब्त किये गये।

जिला रसद अधिकारी कंवराराम ने बताया कि सिलेण्डर का अनाधिकृत रूप से भण्डार कर दुरुप्रयोग में लिया जाना पाये जाने पर द्रवित पेट्रोलियम गैस आपूर्ति संबंधी उपबंधों का स्पष्ट उल्लंघन पाये जाने पर मौके पर सिलेण्डर को जब्त सरकार करने की कार्यवाही अंजाम दी गई। बालोतरा जिले के पचपदरा में स्थिति मैसर्स सुप्रभात बर्तन भण्डार पर 14 किलोग्राम के 9, 19 किलोग्राम के 2 तथा 5 किलोग्राम के 4 सिलेण्डर, मैसर्स जयगुरू देव बर्तन भण्डार पर 5 किलोग्राम के 4 सिलेण्डर तथा मैसर्स माजिसा बर्तन भण्डार 5 किलोग्राम के 2 सिलेण्डर जब्त किये गये।

उन्होंने कहा कि जिले के समस्त खाद्य पदार्थ एवं अन्य प्रतिष्ठानों, जहां पर गैस सिलेण्डर का उपयोग होता है उनको हिदायत दी जाती है कि वे अपने प्रतिष्ठानों में वाणिज्यक गैस सिलेण्डर का प्रयोग करे, यदि किसी भी प्रतिष्ठान पर घरेलू गैस सिलेण्डर का दुरूपयोग करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरूद्ध द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय और वितरण विनियमन) आदेश 2000 का उल्लंघन करने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत गैस सिलेण्डर जब्त करते हुए कार्यवाही की जायेगी।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button