उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

बस्ती जिले में अपनी कार्यकुशलता की बदौलत स्वास्थ्य विभाग में रोज नया कीर्तिमान जोड़ रहे डा० राजेश पटेल

_डाक्टर राजेश पटेल की तैनाती से जिला अस्पताल में बढ़ गया सर्जरी का ग्राफ_   _दीन दुखियों की सेवा को अपना सम्मान समझते हैं डा० राजेश पटेल_   _अल्प समय में अर्जित की गयी ख्याति डा० राजेश पटेल के कार्य कुशलता का परिणाम_ 

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

   बस्ती – डाक्टर को भगवान का दूसरा रूप कहा गया है , इस कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं जिला अस्पताल बस्ती में तैनात डा0 राजेश पटेल । डा० राजेश पटेल सर्जरी के डाक्टर हैं उन्हें सर्जरी के क्षेत्र में महारत हासिल है । अपनी कार्यकुशलता के बल पर डा० राजेश पटेल खुद अपनी मंजिल तय करते हैं । पूर्वांचल के जाने माने सर्जन की श्रेणियों में डा० राजेश शामिल हैं ।

प्राप्त समाचार के अनुसार एक साधारण परिवार में जन्में राजेश पटेल ने डाक्टर बनने की जिद को पकड़ा तो कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और कदम आगे ही बढ़ाते गए । एम0बी0बी0एस0 करने की धुन मन में लिए राजेश पटेल ने तत्समय की सी0पी0एम0टी0 परीक्षा पास कर बी0आर0डी0 मेडिकल कालेज से एम0बी0बी0एस0 उत्तीर्ण किया और सर्जरी में परास्नातक ( एम0एस0 सर्जरी ) कानपुर मेडिकल कालेज से पूर्ण किया । इस प्रकार अपनी मंजिल तय करने वाले राजेश पटेल वर्तमान के डा० राजेश पटेल बने । वर्तमान में डा० राजेश पटेल की तैनाती जिला अस्पताल में सर्जन के रूप में है । अपनी कार्य कुशलता व कार्य व्यवहार के बदौलत जनसेवा करते हुए रोज स्वास्थ्य विभाग के उपलब्धियों की कड़ी में अपनी एक – एक उपलब्धि पिरो रहे हैं । बेहद ही सरल स्वभाव वाले डाo राजेश पटेल का नाम जिला चिकित्सालय में आने वाले मरीजों की जुबान पर है

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button