देवेंद्रनगरदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस से शुरू हुआ स्वच्छता महा अभियान

मध्य प्रदेश पन्ना
लोकेसन=देवेंद्रनगर
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
स्वच्छता केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारे समाज की स्वाभाविक आवश्यकता है। दुर्भाग्यवश, हमें अक्सर देखना पड़ता है कि शिक्षित और समझदार लोग ही नियमों का पालन करने में कोताही बरतते हैं। यह अत्यंत शर्मनाक है कि कुछ लोग अपने रुतबे और राजनैतिक पोजिशन का हवाला देकर सफाईकर्मियों और प्रशासन को दबाते हैं, जबकि समाज की भलाई के लिए उनके प्रयासों को महत्व देना चाहिए। अब वक्त आ गया है कि हम सभी अपने व्यक्तिगत स्वार्थ और राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता को दरकिनार कर स्वच्छता अभियान में पूरी ईमानदारी, सक्रियता से भाग लें।
हमारी जिम्मेदारी है कि अपने घरों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएं और सफाई के लिए उचित प्रबंधन सुनिश्चित करें। सुखा कचरा गीला कचरा अलग-अलग डस्टबिन में डालें और ये सुनिश्चित करें कि कचरा वाहन को सही समय पर सौंपा जाए। स्वच्छता दिवस के रूप में एक दिन सभी मिलकर अपने-अपने क्षेत्रों की सफाई करें और जन जागरूकता बढ़ाएं। हमें स्कूलों और कॉलेजों में स्वच्छता पर वर्कशॉप और प्रतियोगिताओं का आयोजन करना चाहिए, और सफाईकर्मियों के प्रति सम्मान बनाए रखना चाहिए।
हम सभी को अपने दायित्वों को समझते हुए सक्रियता से स्वच्छता अभियान में योगदान देना चाहिए। कचरा सार्वजनिक स्थलों पर डालने की बजाय उसे उचित तरीके से निपटाएं। अब कोई बहाना नहीं चलेगा, सभी को अपने कार्यों में सुधार लाना होगा और देवेंद्रनगर को एक आदर्श नगर बनाना होगा।इसी क्रम में 17.9.24से 2.10.24 तक विशेष सफाई अभियान का कार्यक्रम चलाया जा रहा है आज नगर अध्यक्ष के साथ-साथ नगर की गणमान्य नगरीको को लेकर ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर वहां कि साफ सफाई की गई एवं नगर की गणमान्य नागरिकों द्वारा भी इस काम में अपनी सहभागिता दर्ज कराई गई साथ ही साथ नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों के अलावा भी वहां उपस्थित सभी लोगों ने शपथ ली कि मैं नगर को साफ स्वच्छ रखने में किसी प्रकार की कसर नहीं छोड़ेंगे साथ ही साथ अपने नगर को गंदा करने वालों को भी टोकेंगे साथ ही स्वच्छता के लिए कई प्रतियोगिताओं के माध्यम से रंगोली के माध्यम से गौ रन के माध्यम से एवं जनता के बीच में नुक्कड़ नाटक करके कई प्रकारों से जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाने की बहुत बड़ी पहल की शुरुआत की गई जिसमें नगर परिषद एवं सभी वर्ग के बड़े बुजुर्ग बच्चों से लेकर सभी की राय ली जा रही है जिससे हम सफाई के क्रम में आगे बढ़कर नगर को बीमारी से गंदगी से जनमानस को बचा सके इस और काम करने के लिए सभी से अपील की गई/आज के कार्यक्रम में शामिल नगर अध्यक्ष शिवांगी ललित गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उमेश शर्मा, निक्की जायसवाल ,ललित गुप्ता,नगर उपाध्यक्ष जय कुमार कुशवाहा ,वार्ड पार्षद अशोक कुशवाहा के साथ-साथ पत्रकार में सुधीर अग्रवाल ,आमिर वारसी विवेक खरे ,रामरूप शुक्ला ,विनोद गुप्ता के साथ-साथ नगर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए
Subscribe to my channel


